top
चंदौली में शातिर चोर गिरफ्तार:महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी, 5 टायर चुराए; 7 गंभीर मामले दर्ज
चंदौली में चकिया कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे बोदारे कला गांव के पास नहर से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी के खिलाफ चंदौली और मिर्जापुर जिलों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। दुकान के सामने से चुराए थे पांच टायर पुलिस के मुताबिक, शहनवाज ने चकिया के निर्भयदास वार्ड निवासी महताब खां के घर के सामने से भारी वाहनों के पांच टायर चोरी किए थे। महताब खां ने 20 अगस्त को पुलिस को टायर चोरी होने की सूचना दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। पुलिया के पास मौजूद होने की मिली सूचना बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी बोदारे कला गांव की पुलिया के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी की बात कबूली पूछताछ में शहनवाज ने पुलिस को बताया कि उसने 20 अगस्त को चकिया बाजार से अहिरौरा जाने वाले मार्ग पर स्थित टायर की दुकान के सामने से पांच टायर चोरी किए थे। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर सात गंभीर मुकदमे दर्ज पुलिस जांच में सामने आया कि शहनवाज के खिलाफ चंदौली और मिर्जापुर जिले में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गैर इरादतन हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस टीम में चकिया कोतवाल संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार और अभिनव कुमार सोनी शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar