top
चीनी के बढ़ते दामों पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:हजरतगंज चौराहे पर सरकार के खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने हिरासत में लिया
बढ़ती महंगाई और चीनी के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी के युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने और चीनी के बढ़े दामों को कम करने की मांग की। महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई और चीनी के बढ़ते दामों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
Read full article on Bhaskar