crime
चकरभाठा में अड्डबाजी और नशाखोरी करने वाले 9 गिरफ्तार:संवेदनशील इलाके में शांति भंग करने पर पुलिस का एक्शन, आरोपी रिमांड पर जेल भेजे गए
बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डबाजी और नशाखोरी करने वाले 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, बोदरी, परसदा, रायपुर हाइवे, हाईकोर्ट, हाईकोर्ट जजेस बंगले से लेकर एयरपोर्ट तक का पूरा इलाका हाईप्रोफाइल लोगों की आवाजाही के कारण संवेदनशील माना जाता है। इसी वजह से पुलिस यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। चकरभाठा पुलिस ने इन 9 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें जीत वर्मा (28) वार्ड नं. 1 बोदरी, पप्पू उर्फ गुलशन पांडेय (24) वार्ड नं. 11 विकास नगर चकरभाठा, समीर दास मानिकपुरी (20) वार्ड नं. 01 बोदरी, प्रियांशु वर्मा (21) वार्ड नं. 02 शासकीय स्कूल के पास बोदरी, हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा (18) वार्ड नं. 02 बोदरी, आयुष्मान वर्मा (21) वार्ड नं. 02 बोदरी, रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा (22) ग्राम सेवांर, करन सोनवानी (23) सेंवार और शत्रुहन निषाद (34) रामनगर हिर्री माईन्स शामिल हैं। चकरभाठा थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत डायल 112 या थाना चकरभाठा को दें।
Read full article on Bhaskar