politics
ब्यावर में नगरीय निकाय चुनाव की लॉटरी 17 अगस्त को:विभिन्न नगर पालिकाओं के वार्डों में श्रेणीवार आरक्षण का होगा निर्धारण
ब्यावर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद ब्यावर सहित विभिन्न नगर पालिकाओं के वार्डों में श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण के लिए 17 अगस्त को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशों और राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन नियमों के तहत संपन्न होगी। इसमें नगर परिषद ब्यावर और नगर पालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) में पद/सीटों के श्रेणीवार आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। लॉटरी का आयोजन 17 अगस्त 2026 को सवेरे 10:30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय, ब्यावर के नवीन वीसी हॉल में किया जाएगा। इसमें नगर परिषद ब्यावर और नगर पालिका जैतारण, विजयनगर, मसूदा एवं रायपुर के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के जिला पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपादित की जाएगी। लॉटरी के बाद वार्डों की श्रेणीवार स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar