Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

बाड़मेर में 189 सरपंच पदों के लिए वोटिंग कल:7 पंचायत समितियों में 549 उम्मीदवार मैदान में, 3.53 लाख मतदाता करेंगे मतदान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
बाड़मेर में 189 सरपंच पदों के लिए वोटिंग कल:7 पंचायत समितियों में 549 उम्मीदवार मैदान में, 3.53 लाख मतदाता करेंगे मतदान
बाड़मेर जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 7 पंचायत समितियों की 189 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 549 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 17 सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। जिले में दो चरणों में सरपंच पद के चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 10 पंचायत समितियों की 419 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए थे। अब दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों की 206 ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें 17 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि शेष 189 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को मतदान होगा। इसके साथ ही जिले में सरपंच चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के परिणाम 20 नवंबर को आएंगे। इसके बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के चुनाव होंगे। 17 सरपंच निर्विरोध चुने गए दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचे और नामांकन दाखिल किए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई और वैध तथा खारिज नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की गई। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शिव में 2, भियाड़ में 4, बाटाडू में 4, बाड़मेर में 3, बाड़मेर ग्रामीण में 2, डूंगरों का तला में 1 और बिशाला में 1 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। 3.53 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 53 हजार 235 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 87 हजार 898 पुरुष और 1 लाख 65 हजार 337 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 500 बूथ बनाए गए हैं। इन पंचायत समितियों में होगा मतदान शुक्रवार को बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बिशाला, डूंगरों का तला, भियाड़, शिव और बाटाडू पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। प्रशासन को देर रात तक सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम आने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan