Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बैटरी चोरी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार:मधुबन बापूधाम पुलिस ने 11 बैटरियां, औजार और कार बरामद की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
बैटरी चोरी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार:मधुबन बापूधाम पुलिस ने 11 बैटरियां, औजार और कार बरामद की
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 11 चोरी की बैटरियां, बैटरी चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, 2,000 रुपये नकद, एक आई-10 कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी 23 अगस्त को हुई जब मधुबन बापूधाम थाना पुलिस टीम रेलवे फाटक, मननधाम मंदिर से एनडीआरएफ की ओर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई, जिसमें सवार चार युवकों से पूछताछ और तलाशी के बाद चोरी की बैटरियां मिलीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी राशिद (24), अमन (22), अरबाज (19) और गाजियाबाद के लोनी निवासी जावेद (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एमरोन, एक्साइड, अल्टीमा और पावर जोन जैसी विभिन्न कंपनियों की कुल 11 बैटरियां बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त, बैटरी चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजारों में एक पेचकस, कटर, प्लास, पाना, कटी हुई चार वायरिंग, छह चाबियां और एक छोटा कटर भी शामिल है। आरोपियों के पास से 2,000 रुपये नकद भी मिले हैं। जांच में सामने आया कि घटना में इस्तेमाल की गई आई-10 कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बैटरियां चुराते थे। चोरी की गई बैटरियों को वे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास छिपाकर रखते थे और बाद में अपने साथियों जुनैद और नसरुफ उर्फ सोनू खान को बेच देते थे। पुलिस अब इन दोनों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं और उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan