politics
बांसवाड़ा नगरपरिषद के 60 पार्षदों का पूरा प्रोफाइल:भाजपा-कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरी दो सगी बहने चुनाव जीती, 9 निर्दलीय दूसरे स्थान पर रहे
निकाय चुनाव के परिणामों में कुछ वार्डों में बेहद रोमांचक और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भाजपा ने 34 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से बोर्ड बना लिया है, जबकि कांग्रेस 22 सीटो पर सिमट गई है। चुनाव में जहां 9 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे, वहीं पहली बार निकाय चुनाव में उतरी बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) अपना खाता खोलने में भले ही असफल रही, लेकिन उसके 4 प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। दोनों बहनें जीती चुनाव इसके अलावा, चुनावों में एक पारिवारिक संयोग भी देखने को मिला, जहां भाजपा से वार्ड 42 और कांग्रेस से वार्ड 54 पर चुनाव लड़ने वाली दो सगी बहनों ने जीत हासिल की है। सबसे कड़े मुकाबले वाले वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कामिनी ने कांग्रेस की जुमाना को 3 वोटों के बेहद कम अंतर से मात दी। इस रोमांचक मुकाबले में कामिनी को कुल 364 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जुमाना को 361 वोटों से संतोष करना पड़ा। उम्मीदवारों को मिले 3-3 वोट चुनावी मैदान में 5 ऐसे उम्मीदवार भी रहे जिनका खाता बमुश्किल खुला और उन्हें मैदान में केवल 3-3 वोट मिले हैं। वार्ड 3 से बागी होकर चुनाव लड़े अर्जुन मकवाना ने चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर समर्थन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी ने साफा बंधवा कर स्वागत अभिनंदन किया। अब देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल
Read full article on Bhaskar