Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बांसवाड़ा में निकाय चुनावों के लिए लॉटरी कल:जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों की 11 बजे, नगरपरिषद-नगरपालिका की 1 बजे खुलेगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
बांसवाड़ा में निकाय चुनावों के लिए लॉटरी कल:जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों की 11 बजे, नगरपरिषद-नगरपालिका की 1 बजे खुलेगी
​बांसवाड़ा जिले में आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के विभिन्न पदों के आरक्षण निर्धारण व श्रेणीवार आवंटन की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देशों के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया कल 17 और 18 अगस्त 2026 को जिला और उपखंड स्तर पर पूरी की जाएगी। ​जानें: कब, कितने बजे निकलेगी लॉटरी ​जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर: प्रधान, जिला परिषद सदस्य और समस्त पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण व आवंटन 17 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में होगा। जिले में कुल 43 जिला परिषद वार्ड हैं, 16 पंचायत समितियां हैं, जिनमें 280 पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड हैं। ​सरपंच और वार्ड पंच स्तर: पंचायत समितियों के सरपंच तथा वार्ड पंचों के पदों का आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन 18 अगस्त 2026 को संबंधित उपखंड अधिकारी (SDO) कार्यालय स्तर पर किया जाएगा। जिले में कुल 549 ग्राम पंचायत हैं व 4515 वार्ड हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपखंड अधिकारियों को एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए पदों का आवंटन तय समय में पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ​नगरीय निकाय चुनाव-2026: 17 अगस्त को तय होंगे वार्ड पार्षद आरक्षण ​निकाय क्षेत्र: नगर परिषद बांसवाड़ा और नगर पालिका कुशलगढ़ एवं परतापुर-गढ़ी। बांसवाड़ा नगरपरिषद में 60 वार्ड हैं, कुशलगढ़ में 20 व परतापुर-गढ़ी में 25 वार्ड हैं। ​प्रक्रिया: स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों के अनुसार वार्ड पार्षद पदों के वर्गवार आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। यह प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। ​इस दौरान एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए वार्ड पार्षद पदों का श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। संबंधित निकायों को आवश्यक अभिलेख समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan