crime
बस्ती में पिकअप से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत:टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे बस्ती-बांसी मार्ग स्थित मानिकचंद चौराहे पर पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक 60 वर्षीय रामधनी पुत्र स्व. रामप्यारे निवासी भरवलिया, ककरहिया का पुरवा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दसिया से लौटते समय हुआ हादसा बताया गया कि रामधनी किसी काम से स्कूटी से दसिया गए थे। रविवार शाम करीब 4 बजे वहां से लौटते समय मानिकचंद चौराहे के कट के पास वह स्कूटी मोड़ रहे थे। इसी दौरान बस्ती की ओर से रुधौली जा रही पिकअप से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रामधनी गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पिकअप छोड़कर चालक फरार हादसे की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दो भाइयों में बड़े थे रामधनी रामधनी दो भाइयों में बड़े थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई रामसूरत चौधरी से अलग रहते थे। हालांकि चचेरे भाई रामप्रकाश, सुरेशचंद, रामजीत और श्रवण कुमार के संयुक्त परिवार के साथ उनका खाना-पीना और रहना होता था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव उपनिरीक्षक गामा यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
Read full article on Bhaskar