crime
बस ने साइकिल-सवार 2 बच्चों को टक्कर मारी,1 की मौत:जयपुर में हुआ हादसा; दूसरे घायल बच्चे का चल रहा इलाज
जयपुर में झोटवाड़ा इलाके में एक बस ने साइकिल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी। यह हादसा कालवाड़ रोड स्थित बोरिंग चौराहे के पास सोमवार शाम 5:30 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों घायल बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में ड्रॉक्टरों ने मदीना नगर निवासी असरफ (8) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल बच्चे का इलाज जारी है। पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया शव हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बस ड्राइवर की भूमिका और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar