Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बरेली सदर एसडीएम इशिता किशोर ने छात्रों को किया संबोधित:अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर संवाद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 2 views
बरेली सदर एसडीएम इशिता किशोर ने छात्रों को किया संबोधित:अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर संवाद
बरेली में सीएम अभ्युदय योजना के तहत आयोजित विशेष मार्गदर्शन सत्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय प्रथम स्थान (AIR-1) प्राप्त इशिता किशोर ने विद्यार्थियों से संवाद किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर इशिता किशोर ने अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से जुड़ी छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा की जानकारी देना नहीं, बल्कि तैयारी की सही दिशा और रणनीति समझाना था। इशिता किशोर ने विषय चयन, प्रभावी अध्ययन पद्धति और उत्तर लेखन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने जोर दिया कि यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में निरंतर अध्ययन, सटीक रणनीति और समय का बेहतर प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। प्रारंभिक परीक्षा से लेकर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार तक की तैयारी, करेंट अफेयर्स पढ़ने का तरीका और समय के सदुपयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार, सीएम अभ्युदय योजना के तहत आयोजित ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को सफल व्यक्तियों के अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। इन सत्रों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और उनकी तैयारी को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan