top
बरोला के मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, दवाइयां और सामान जलकर खाक
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरोला गांव में शुक्रवार शाम एक मेडिकल स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान के भीतर रखी दवाइयां, फर्नीचर और अन्य सामान आग की चपेट में आने से काफी नुकसान हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहत की बात रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। The post बरोला के मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, दवाइयां और सामान जलकर खाक appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
Read full article on टेन न्यूज हिंदी