crime
बुरहानपुर में शुक्रवार को 12 जगह बिजली कटौती:बहादरपुर रोड, नई और पुरानी इंदिरा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी समेत कई इलाकों में सप्लाई ठप
बुरहानपुर में 18 सितंबर शुक्रवार को कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदिरा कॉलोनी फीडर का मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन कॉलोनियों में कटौती इस दौरान बहादरपुर रोड, नई और पुरानी इंदिरा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, ईदगाह जिनिंग फैक्ट्री, गुरूसिख नगर, ज्योति नगर, सर्वोदय नगर, बचपन स्कूल, पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप नगर और टीचर कॉलोनी में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि काम की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
Read full article on Bhaskar