crime
बरही बाईपास पर गिट्टी से भरा ट्राला पलटा, चालक गंभीर:हाईवे पर ट्राला पलटने से मची अफरा-तफरी; टोल प्लाजा टीम ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर बरही बाईपास के पास शनिवार गिट्टी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राला की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची टोल प्लाजा की टीम ने घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को वर्षीय सत्येंद्र पुत्र शंकर धानुक निवासी बरही, थाना फूफ ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान फूफ से उत्तर प्रदेश की ओर गिट्टी भरकर जा रहा ट्राला क्रमांक एमपी 07 एडी 1014 बरही बाईपास के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने घायल की मदद के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन को सूचना दी। टोल प्लाजा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। ट्राला सड़क पर पलटने से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। ट्राला हटाने के बाद यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar