Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बिना चुनाव NSUI में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति:बिलासपुर ग्रामीण से रंजेश सिंह क्षत्री और शहर से समर्थ मिरानी को जिम्मेदारी, दावा-संगठन को मिलेगी मजबूती

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
बिना चुनाव NSUI में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति:बिलासपुर ग्रामीण से रंजेश सिंह क्षत्री और शहर से समर्थ मिरानी को जिम्मेदारी, दावा-संगठन को मिलेगी मजबूती
यूथ कांग्रेस चुनाव की तैयारियों के बीच NSUI छत्तीसगढ़ में संगठन में बदलाव किया गया है। संगठन ने चुनाव कराए बिना बिलासपुर समेत पांच जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस बार जिला अध्यक्षों का चयन चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि संगठन के स्तर पर किया गया है। इसके तहत नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी रंजेश सिंह क्षत्री और बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी समर्थ मिरानी को दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशंसा पर 20 अगस्त को रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय से नियुक्ति आदेश जारी किया गया। इसके तहत मुंगेली, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बिलासपुर ग्रामीण और बिलासपुर शहर में नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन दिनों कांग्रेस नेता यूथ कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और अपने समर्थकों को जिताने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच NSUI में अचानक हुई इन नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने नए जिला अध्यक्षों से NSUI की नीतियों और नियमों के अनुसार काम करने को कहा है। उन्हें छात्रों के हितों के लिए आवाज उठाने, संगठन को मजबूत करने और छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम करने की उम्मीद जताई गई है। ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने की चुनौती रंजेश सिंह क्षत्री के सामने बिलासपुर ग्रामीण में NSUI को और मजबूत और सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी। उन्हें संगठन का विस्तार करने के साथ कॉलेजों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाना होगा। इसके अलावा छात्र हितों को लेकर आंदोलन और दूसरी गतिविधियों को भी तेज करना उनकी प्राथमिकता होगी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan