Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

बुलंदशहर में 24.38 करोड़ से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल:नवंबर तक पूरा होगा निर्माण, DM ने गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 3 views
बुलंदशहर में 24.38 करोड़ से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल:नवंबर तक पूरा होगा निर्माण, DM ने गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में 24.38 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सोमवार शाम निरीक्षण किया। ग्राम जहानपुर (अरनिया) में निर्माणाधीन विद्यालय का उन्होंने शाम करीब 4 बजे स्थलीय जायजा लिया। विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सीएनडीएस (गाजियाबाद) के माध्यम से विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का करीब 70 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ गुणवत्ता का भी बारीकी से निरीक्षण किया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि निर्माण कार्य नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। HT लाइन शिफ्ट होने से तीन महीने प्रभावित रहा काम निर्माण स्थल के बीच से गुजर रही 11 केवी एचटी लाइन को 15 जुलाई 2026 को शिफ्ट किया गया था। इसके कारण करीब तीन महीने तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बताया कि अब काम तेजी से कराया जा रहा है और निर्धारित समय सीमा में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। मुख्य भवन की तीनों मंजिलों का छत कार्य पूरा विद्यालय के मुख्य भवन के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल की छत का निर्माण पूरा हो चुका है। द्वितीय तल पर ब्रिक वर्क का काम जारी है। वहीं, बाल वाटिका में छत, ब्रिक वर्क और प्लास्टर का कार्य पूरा हो चुका है। यहां फिनिशिंग का काम चल रहा है। स्टाफ और प्रधानाचार्य आवास की छत का निर्माण भी पूरा हो गया है, जबकि प्लास्टर और ब्रिक वर्क अंतिम चरण में है। डोरमेट्री और मल्टीपरपस हॉल का ढांचा तैयार निरीक्षण के दौरान बताया गया कि डोरमेट्री और मल्टीपरपस हॉल का ढांचा तैयार हो चुका है। विद्यालय की चारदीवारी का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को DPR के अनुसार ही निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की रैंडम जांच कराने को भी कहा, ताकि गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो। डीएम ने कहा कि विद्यालय के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने निर्माण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खुर्जा सत्येंद्र सिंह समेत कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan