Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बालाघाट के लांजी में अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग की टीम ने 118.6 लीटर देसी-विदेशी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 5 views
बालाघाट के लांजी में अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग की टीम ने 118.6 लीटर देसी-विदेशी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
बालाघाट जिले के लांजी आबकारी वृत्त के ग्राम कोचेवाही में आबकारी विभाग ने एक घर से भारी मात्रा में अवैध देसी और विदेशी शराब जब्त की है। मंगलवार को की गई इस कार्रवाई में कुल 118.6 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी निखिलेश गेडाम को गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने कोचेवाही स्थित एक घर पर छापा मारा। टीम को वहां अलग-अलग दराजों में देसी और विदेशी शराब मिली। इसके अलावा, फ्रीजर में ठंडी बीयर और शराब की पेटियां भी रखी हुई थीं। यह घर अवैध शराब दुकान के रूप में संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सामने आए एक वीडियो में घर और दुकान पर अलग-अलग व्यक्ति दिखाई दे रहे थे। हालांकि, आबकारी पुलिस ने इस मामले में निखिलेश गेडाम को मुख्य आरोपी बनाया है। वीडियो में कार्रवाई करने वाली टीम के सदस्यों की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वे किसी दूसरी जगह का जिक्र कर रहे हैं। घर में अवैध रूप से रखी थी शराब आबकारी उपनिरीक्षक कौस्तुब नेताम ने बताया कि कोचेवाही के एक घर से अवैध रूप से रखी गई देसी-विदेशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि निखिलेश गेडाम को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। विभाग शराब के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक कौस्तुब नेताम के साथ आरक्षक राहुल महोबिया और आरक्षक कपिल टांडेकर शामिल थे। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अपने अभियान के तहत भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan