top
बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले वो 5 'गेटवे', हिंगलाज माता से मेहरगढ़ तक सीक्रेट कनेक्शन
पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से परेशान बलूचिस्तान आज आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. वहां के लोग भारत की तरफ बहुत उम्मीद से देख रहे हैं. भारत पर उनका ये भरोसा सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की वजह से है. बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले 5 मुख्य 'गेटवे' मौजूद हैं. इनमें सिंधु घाटी से भी पुरानी मेहरगढ़ सभ्यता शामिल है. 51 शक्तिपीठों में से एक हिंगलाज माता का मंदिर भी यहीं है, जिसे स्थानीय बलूच 'नानी मां का मंदिर' कहते हैं. इसके अलावा, वहां बोली जाने वाली 'ब्राहुई' भाषा का नाता दक्षिण भारत के द्रविड़ भाषा परिवार से है.
Read full article on News 18 Hindi