business
Bladeless Ceiling Fan: बिना ब्लेड वाला पंखा आखिर हवा कैसे देता है? जानिए इस अनोखे सीलिंग फैन की पूरी तकनीक
Bladeless Ceiling Fan: आज के समय में घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल उपकरण भी काफी तेजी से बदल रहे हैं. पहले के समय में पंखे में चार ब्लेड होते थे और वह मोटर से काम करता था. लेकिन, अब बाजार में ऐसे डिजाइन भी देखने को मिल रहे हैं जिनमें बाहर से कोई ब्लेड नजर ही नहीं आता है. इन्हें Bladeless Ceiling Fan या बिना ब्लेड वाला सीलिंग फैन कहा जाता है. यह न केवल देखने में अच्छा लगता है बल्कि, हवा देने में भी काफी दमदार होता है. पहली नजर में इसे देखकर सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि जब पंखे में ब्लेड ही नहीं हैं तो आखिर यह हवा पैदा कैसे करता है? लेकिन, ऐसा होता कैसे है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस टेक्नोलॉजी के बारे में. Bladeless Ceiling Fan क्या होता है? ब्लेडलेस सीलिंग फैन एक ऐसा पंखा होता है, जिसमें पारंपरिक सीलिंग फैन की तरह लंबे और खुले हुए ब्लेड दिखाई नहीं देते हैं. इसमें आपको एक भी पंखनहीं दिखाई देंगे. इसका पूरा डिजाइन एक बंद तरीके से काम करता है. देखने में यह पंखा गोल होता है, जो सीलिंग यानि ऊपर की दीवार में लगा रहता है. पंखे के बाहर ब्लेड न दिखने के बावजूद अंदर हवा को मूव करने की तकनीक मौजूद रहती है. अब ऐसा में बड़ा सवाल यह आता है कि बिना ब्लेड के आखिर हवा कहां से आती है. Bladeless Fan में हवा को मूव करने वाला सिस्टम आमतौर पर पंखे के बॉडी के अंदर छिपा होता है. Bladeless Ceiling Fan कैसे काम करता है? ब्लेडलेस सीलिंग फैन मोटर सिस्टम से चलता है. पंखे के अंदर एक इलेक्ट्रिक मोटर होती है. बिजली मिलने पर यह मोटर एयर-मूविंग सिस्टम को चलाती है. कमरे की आसपास की हवा पंखे के एयर इनलेट के जरिए अंदर जाती है. कई ब्लेडलेस डिजाइन में अंदर एक छोटा इम्पेलर या फैन यूनिट हो सकता है. यह हिस्सा दिखाई नहीं देता, क्योंकि इसे बाहरी हाउसिंग के अंदर रखा जाता है.
Read full article on Inkhabar