top
BJP Nikay Chunav Ticket: पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह या जिताऊ चेहरे पर दांव? टिकट को लेकर लंबी बैठक
Rajasthan Nikay Chunav BJP Ticket : राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के लिए बीजेपी मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है. 309 निकायों में 50 हजार से ज्यादा दावेदार हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ संभागवार बैठकों में दावेदारों और तैयार किए गए पैनल की समीक्षा कर रहे हैं. बड़ी संख्या में नाम आने के बाद पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को कई स्तरों में रखा है. जानकारी के मुताबिक प्रत्याशियों के चयन में चार स्तर की स्क्रीनिंग की जा रही है. इसमें सर्वे रिपोर्ट, स्थानीय संगठन का फीडबैक, पर्यवेक्षकों की राय और आखिर में चुनाव समिति की भूमिका रहेगी.
Read full article on News 18 Hindi