Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बिजली कटौती-लो वोल्टेज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:एक घंटे धरना देकर व्यवस्था सुधारने की मांग, हफ्ते बाद आंदोलन की चेतावनी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
बिजली कटौती-लो वोल्टेज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:एक घंटे धरना देकर व्यवस्था सुधारने की मांग, हफ्ते बाद आंदोलन की चेतावनी
प्रतापगढ़ में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और नारेबाजी की। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने अधीक्षण अभियंता को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। रातभर बिजली गुल रहने का लगाया आरोप जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में रातभर बिजली सप्लाई बंद रहती है। इससे लोगों की पढ़ाई, कारोबार और सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई बंद होने के बाद लाइनमैन से लेकर जेई और एक्सईएन स्तर तक शिकायतों के समाधान में भी लोगों को दिक्कत होती है। बिजली उपकरण खराब होने का दावा कांग्रेस जिला महासचिव संतोष सिंह ने जिले की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बिजली न रहने और लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। उन्होंने दीवानी न्यायालय परिसर में बने मिनी पावर हाउस का इस्तेमाल नहीं होने और कथित बिल बुक घोटाले की जांच कराने की मांग की। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग रखी। किसानों के कनेक्शन और ट्रांसफार्मर पर सवाल कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे ने किसानों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को कनेक्शन के लिए अधिक रकम के एस्टीमेट दिए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर भी पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों की सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। कहा कि कई पावर हाउस में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं और लाइनमैन जोखिम उठाकर काम कर रहे हैं। सप्ताहभर में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan