top
बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 2 भाइयों की मौत:खेत में गिरी बाइक, घर लौटते समय हादसा
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हरसेली मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घर लौटते समय हुआ हादसा मृतकों की पहचान नारायनपुर निवासी अरुण (21) और लक्ष्मीकांत उर्फ झंडू (20) के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। बताया गया कि दोनों किसी काम से घर से बाहर गए थे। शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरसेली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। खंभे से टकराई बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी। अचानक बाइक सड़क से उतरकर खेत में चली गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हादसे की सूचना मिलते ही निगोही कोतवाल राजीव तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बाइक बिजली के खंभे से टकराने के कारण हादसा हुआ है।
Read full article on Bhaskar