crime
बिजली तार चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:चोरी किया गया तार और बाइक जब्त, पुलिस ने कोर्ट पेश कर आरोपियों को जेल भेजा
सागर की बांदरी थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तार और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की गई है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को मनीष पिता एलएन मिश्रा (47), निवासी अभिनंदन नगर, मकरोनिया ने बांदरी थाने में शिकायत की थी। मनीष सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज हैं। उनकी कंपनी पहरगुवां, सागोलिया, हनोता और कुल्ल क्षेत्र में आरएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के विद्युत तारों की सुरक्षा का काम कर रही है। शिकायत के मुताबिक, 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे पहरगुवां गांव में नाले के पास टावर के नीचे 70 से 80 किलो वजन का विद्युत तार का बंडल रखा था। अज्ञात व्यक्ति इसे चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। टीम ने पहरगुवां गांव में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रनवीर पिता लक्ष्मण लोधी (36) और सुदामा पिता किशन लाल आदिवासी (30), दोनों निवासी पहरगुवां, बताए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने थाना क्षेत्र में तार चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का तार और वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत करीब 65 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया बांदरी थाना प्रभारी सतेन्द्र गुर्जर ने बताया कि तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
Read full article on Bhaskar