top
बीजेपी देश में सबसे बड़ा संकट, रक्षाबंधन पर बोले अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav attacks BJP: अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं, बेटियों और पीडीए परिवार की आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा और बराबरी का संकल्प लिया. उन्होंने बीजेपी को देश और प्रदेश का सबसे बड़ा संकट बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नफरत के मुद्दे पर सरकार को घेरा. अखिलेश ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर कार्रवाई होती है और लोकतंत्र कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने विकास कार्यों की उपेक्षा, अवैध कब्जों, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा. साथ ही चीनी की बढ़ती कीमतों और इथेनॉल नीति पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. नेपाल आपदा पर दुख जताते हुए केंद्र से मदद की अपील की.
Read full article on News 18 Hindi