top
Bhopal: Mohan Cabinet के अहम फैसले, 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, 586 रूट होंगे विकसित
भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से सुगम बस सेवा शुरू होगी, जिसके तहत 150 सिटी और 436 अंतरजिला रूट विकसित किए जाएंगे और बस सेवा का विस्तार विकासखंड स्तर तक होगा। 17 सितंबर से इंदौर में स्वामित्व योजना शुरू होगी, जिस पर 4 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत 68 लाख अभिलेख तैयार किए गए हैं और पंजीयन निशुल्क होगा। कैबिनेट में CM की दुबई यात्रा के दौरान 53 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश, 2027 ग्लोबल समिट के लिए 22 देशों को न्योता देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा अभियान से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
Read full article on Bansal News