Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन घटा, पैसे नहीं देने पर मां का मर्डर, ज्योति बोलीं- पवन सिंह की कहानी नहीं बनना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 3 views
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन घटा, पैसे नहीं देने पर मां का मर्डर, ज्योति बोलीं- पवन सिंह की कहानी नहीं बनना
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सम्राट सरकार ने बदलाव किया है। अब बिहार के छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख की जगह 2 लाख ही मिलेंगे। वहीं मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले आलम हुसैन (24) ने मोबाइल के लिए 35 हजार रुपए अपनी मां से मांगे थे, पैसे नहीं मिले तो हत्या कर दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 1. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में 4 की जगह अब 2 लाख नीतीश कुमार के 7 निश्चय योजना के तहत शुरू हुए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सम्राट सरकार ने बदलाव किया है। अब बिहार के छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख की जगह 2 लाख ही मिलेंगे। सरकार ने एक तरफ योजना को 2026 से 2031 तक जारी रखने और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 950 करोड़ रुपए मंजूर किया है। वहीं स्टडी लोन आधा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. मोबाइल के लिए पैसे नहीं देने पर मां का मर्डर मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले आलम हुसैन (24) ने मोबाइल के लिए 35 हजार रुपए अपनी मां से मांगे थे, पैसे नहीं मिले तो हत्या कर दी। मर्डर करने के 10 मिनट बाद आरोपी आलम को अफसोस हुआ और वो घर पहुंचकर जोर-जोर से रोने लगा। इस घटना का खुलासा गुरुवार 20 अगस्त को क्राइम सीन पर छूटी उसकी चप्पल से हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 3. अनुष्का के भाई आकाश बोले- तेजप्रताप साजिश कर रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और अनुष्का के भाई आकाश यादव के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का महाकाल में अन्नप्रशन्न कराकर लौटे आकाश यादव ने एक बार फिर से तेजप्रताप यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि 20 अगस्त को दोपहर करीब 3:50 बजे उनके फ्लैट के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। पूरी खबर पढ़ें 4. बगहा में 109 घर और एक स्कूल पानी में समाए “आधी रात नदी से सरसराहट की आवाज आती है, लगता है पूरा परिवार ही नदी में समा जाएगा। गंडक के डर से रातभर जागकर तंबू में गुजार रहे हैं, दो दिन पहले अफसर लोग आए थे, चुड़ा-मिट्ठा दे गए। वही खाकर बच्चे और पूरा परिवार रह रहे हैं। 40 सालों में हमने जो कुछ भी बनाया, सब बह गया।” बगहा के चिरुअही पंचायत के रहने वाले महेश साह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही। पूरी खबर पढ़ें 5. कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट का भाई स्टेशन से लापता ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडु कुमार के बड़े भाई संतोष पासवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। गुरुवार देर रात वे हरनौत स्थित अपने घर से एक ऑटो के जरिए बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 6. मां ने बिस्कुट में जहर देकर बच्चे को मार डाला मुजफ्फरपुर में एक मां ने अपने ढाई साल की बेटे की हत्या कर दी। आरोप है उसने बिस्कुट में जहर देकर बच्चे को मार डाला। बच्चे को जहर खिलाने के बाद उसने खुद खा लिया। पुलिस निगरानी में महिला का SKMCH में इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे की पहचान टेंगरांहा उत्तर टोला निवासी अखिलेश राम के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना मीनापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर हरि थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 7. प्रेमजाल में फंसाकर 70 लाख की साइबर ठगी पटना में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद एक युवक को ऑनलाइन बिजनेस में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। भरोसा कायम होने के बाद युवक ने अपनी वर्षों की जमा पूंजी से करीब 70 लाख रुपये निवेश कर दिए। रकम वापस निकालने की कोशिश की तो ठगी का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 8. TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी बिहार सरकार ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बावजूद 18 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। इन छात्रों की मांग है कि TRE-4 में एक परीक्षा हो और निगेटिव मार्किंग हटाई जाए। आज भी छात्रों की ओर से आंदोलन की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम, राष्ट्रीय गान और वंदे मातरम से की। पूरी खबर पढ़ें 9. ज्योति बोलीं- मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में रियल्टी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करके भावुक हो गए। पहली पत्नी को उन्होंने देवी बताया। इस वाकये के बाद अब उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’ पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 12 जिलों में कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 12 जिलों में कल यानी शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, अरवल समेत अन्य जगहों पर झमाझम बारिश होगी, वहीं अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan