Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:हर साल 100 बच्चों को विदेश भेजेंगे CM, सीवान में फाइनेंसकर्मी की हत्या, कोसी एक्सप्रेस के में लगी आग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 5 views
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:हर साल 100 बच्चों को विदेश भेजेंगे CM, सीवान में फाइनेंसकर्मी की हत्या, कोसी एक्सप्रेस के में लगी आग
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार की कोशिश होगी कि हर साल बिहार के 100 बच्चे विदेश जाकर प्रशिक्षण हासिल करें। बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। वहीं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर वार शुरू हो गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 01- हर साल 100 बच्चों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने युवाओं की शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार और बिहार के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने संस्थान में लर्निंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की शुरुआत की और संस्थान के टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। पूरी खबर पढ़ें 02- बांकीपुर में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगाए गए पोस्टर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत के बाद पटना की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। चुनाव नतीजे आने के कुछ ही दिनों बाद बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर वार शुरू हो गया है। बांकीपुर इलाके में लगाए गए पोस्टर के जरिए चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर और जन सुराज की ओर से बिहार पुलिस, पटना पुलिस और चुनाव आयोग को लेकर लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 03- थाने से 500 मीटर की दूरी पर फाइनेंसकर्मी की हत्या सीवान में दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीतीश कुमार(30) के रूप में हुई है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने नीतीश को घेरकर फायरिंग की। गोली लगने के बाद नीतीश जमीन पर गिर पड़ा। अपराधियों ने गोली मारने के बाद नीतीश को हिला-डुलाकर देखा, फिर मौके से भाग निकले। अपराधियों ने वारदात को अंजाम जीबी नगर थाना से 500 मीटर की दूरी पर दी है। पूरी खबर पढ़ें 04- लव मैरिज के 24 घंटे बाद मिला दुल्हन का शव, दूल्हा गिरफ्तार अररिया के प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर पूर्णिया में शादी की। शादी के अगले दिन ही लड़की की मौत हो गई। शव पूर्णिया के अस्पताल में मिला है। अस्पताल प्रशासन ने लवारिस शव की सूचना के. हाट थाने की पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें 05- शादीशुदा महिला ने डॉक्टर वसूला दो करोड़ सेक्सटॉर्शन पटना के राजीव नगर के रहने वाले एक डॉक्टर से मुजफ्फरपुर के दंपती ने 2.03 करोड़ रुपए की ठगी की है। दंपती ने डॉक्टर को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कई किस्तों में ठगी की। अब पीड़ित डॉक्टर की पत्नी ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा निवासी कोचिंग संचालिका और उसके पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें 06- कोसी एक्सप्रेस के में लगी आग, एसी कोच में भरा धुआं सहरसा में चलती हटिया कोसी एक्सप्रेस ट्रेन(18625) आग की चपेट में आ गई। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होते हटिया (रांची) जा रही कोसी एक्सप्रेस बुधवार को बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची। रफ्तार में जा रही ट्रेन के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच एम 2 में सोनवर्षा कचहरी-सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के बीच धुआं भर गया। पूरी खबर पढ़ें 07-साल का दूसरा सूर्यग्रहण आज, भारत में दिखाई नहीं देगा इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आज लगेगा। सावन कृष्ण अमावस्या में 12 अगस्त को खग्रास सूर्यग्रहण लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, यानी कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा पूरी तरह सूर्य के सामने आकर सूर्य के प्रकाश को ढक देगा। बुधवार की रात 09:04 बजे से खग्रास सूर्यग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का समापन देर रात 01:28 बजे होगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाता है। पूरी खबर पढ़ें 08- SI मद्य निषेध प्रीलिम्स का रिजल्ट, 1,560 अभ्यर्थी पास BPSSC ने मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध की 78 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 1,33,718 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,560 अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इसमें 78 रिक्तियों के मुकाबले करीब 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 09- दो नाबालिग लड़कियों ने घर से भागकर शादी कर लिया पटना की दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के घर से भागकर शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं कोतवाली थाना इलाके के अदालतगंज की रहने वाली हैं। दोनों एक दूसरे की पड़ोसी भी हैं। दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानती हैं। दोनों 7 अगस्त को घर से निकल गई थीं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 15 जिलों में कल बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत बिहार के 15 जिलों में कल यानी गुरुवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan