top
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर रूट डायवर्ट: लाल परेड मैदान आने वाले रोशनपुरा, लिली चौराहा, DB मॉल तिराहा से वाहनों की नो-एंट्री, जानें कौनसा रास्ता खुला रहेगा
Bhopal Independence Day Route Diversion: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए पुलिस ने भोपाल का ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भोपाल के लाल परेड मैदान में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा। यातायात का दबाव अधिक होने से लाल परेड मैदान आने वाले तीन मुख्य मार्गों से वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य रूप से डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर लाल परेड मैदान का रास्ता आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। मुख्य समारोह के दौरान मार्ग डायवर्ट रहेंगे रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी मॉल तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग परिवर्तित रहेगा। यह वाहन अपेक्स बैंक, लिंक रोड-1, बोर्ड ऑफिस, मैदा मिल रोड से आवागमन कर सकेंगे। लोक परिवहन और अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश लाल परेड की ओर आने वाले मार्गों, डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यात्री बसों के लिए खुले रहेंगे यह रूट टीटी नगर, न्यू मार्केट से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें और बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, मैदा मिल रोड, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से भारत टॉकीज से आवागमन कर सकेंगीं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें और बड़ी बसें भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल रोड, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से आवागमन कर सकेंगीं। बाइक, जीप और कार का ये रहेगा रूट जीप, कार और दो पहिया वाहन रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा, पुराना मछली घर, खटलापुरा मार्ग, पीएक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। नागरिकों की विजय और कैंटीन द्वार से एंट्री पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एमव्हीएम कॉलेज ग्राउंड, एमएलए रेस्ट हॉउस और जेल मुख्यालय से गेट-03 विजय द्वार से नागरिकों के लिए खुला रहेगा। नागरिक पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओर मार्ग पर एमव्हीएम कॉलेज ग्राउंड, एमएलए रेस्ट हॉउस, जेल मुख्यालय ग्राउंड से गेट नंबर 5 कैन्टीन द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। स्कूल, कालेज के छात्र और छात्राएं विजय द्वार, मजार द्वार, प्रबंध द्वार और एमव्हीएम कॉलेज ग्राउंड से एंटर हो सकेंगे। समारोह में आने वाली बसें यहां होंगी पार्क कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसें लोगों को कंट्रोल रूम तिराहा के विजय द्वार के पास उतारेंगी। यहां से बस एमव्हीएम कॉलेज ग्राउंड, एमएलए रेस्ट हॉउस या जेल मुख्यालय ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे। पुराने शहर से स्कूली बच्चों को लेकर आने वाली बसें पुराना एसपी ऑफिस तिराहा (स्टेट बैंक तिराहा) से बाएं गेट नंबर 5 प्रबंध द्वार पर बच्चों को उतारकर शब्बन चौराहा से पुरानी जेल परिसर में पार्क की जाएगी। नए शहर या जेल मुख्यालय की ओर से आने वाली बसें गेट न 4 मजार गेट पर बच्चों को उतार कर पीएचक्यू तिराहे से बाएं मुड़कर खटलापुरा मंदिर रोड पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगी। पुराने शहर से आने वाली बसें गेट नंबर 4 पर बच्चों को उतारेगीं और कंट्रोल रूम तिराहे से होकर एमव्हीएम मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगें। परेड में शामिल होने वाले और तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने वाहन पीएचक्यू गेट नम्बर 2 और 7 वीं वाहनी अस्पताल, रूस्तम जी आवासीय परिसर, प्रतिमा मलिक अस्पताल परिसर में पार्क कर लाल परेड मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। यह भी पढ़ें: भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा: CM मोहन यादव हुए शामिल, 50 हजार वाहनों के साथ एक लाख लोगों के जुटने का दावा लाल पास जेल रोड बैंड ट्रेनिंग स्कूल के सामने गेट नंबर 1 सत्कार द्वार से आमंत्रित अथितियों की एंट्री होगी। पीला पास जेल रोड के मोती लाल नेहरू स्टेडियम के सामने व जिम्नेशियम के पास गेट नंबर 1 सत्कार द्वार प्रवेश कर सकेंगे। हरा पास पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओर मार्ग पर एमटी व बास्केट बॉल ग्राउंड के पास पीटीएस गेट नंबर 6 से एंट्री कर सकेंगे। नीला पास पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओर मार्ग पर पीटीएस (आम) द्वार से प्रवेश कर दाएं मुड़कर लालपरेड मैदान दर्शक दीर्घा से पीछे पार्किंग में पीटीएस गेट नंबर 6 से प्रवेश कर सकेंगे। असुविधा होने पर यहां कर करें संपर्क किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात के टेलीफोन नंबर 0755-2677340 और 0755-2443850 पर सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही, व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर मैसेज भेजकर बता सकते हैं। यह भी पढ़ें: Khajuraho Airport: 25 अक्टूबर से शुरू होगी Air India की पहली नियमित उड़ान, दिल्ली-वाराणसी कनेक्टिविटी होगी बेहतर
Read full article on Bansal News