Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

भीलवाड़ा के पहले निर्विरोध महापौर-उपमहापौर ने पदभार ग्रहण किया:बोले- शहर को रोल मॉडल बनाएंगे, सब मिलकर शहर के विकास का नया अध्याय लिखेंगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
भीलवाड़ा के पहले निर्विरोध महापौर-उपमहापौर ने पदभार ग्रहण किया:बोले- शहर को रोल मॉडल बनाएंगे, सब मिलकर शहर के विकास का नया अध्याय लिखेंगे
भीलवाड़ा नगर निगम परिसर में पहले निर्विरोध निर्वाचित महापौर पद पर जसवंत कंवर और उप महापौर के रूप में राधेश्याम सोमानी ने विधि विधान के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि साथ मिलकर शहर के विकास का नया अध्याय लिखेंगे। नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में मुहूर्त अनुसार सुबह 11.15 बजे महापौर जसवंत कंवर को पंडित आशुतोष शर्मा एवं पंडित अशोक व्यास ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद जसवंत कंवर ने विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर महापौर का दायित्व संभाल लिया। वहीं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने भी उपमहापौर कक्ष में विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। ट्रिपल इंजन की सरकार खरा उतरेगी इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने अटूट विश्वास जताकर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ये ट्रिपल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि भाजपा संगठन ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम के सभी पार्षदों, संगठन, आमजन और निगम परिवार के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे। शहर में विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी। आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि नगर निगम के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के साथ अनेक नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। आयुक्त यादव सहित निगम स्टाफ ने किया स्वागत नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर के पदभार ग्रहण पश्चात निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निजी सचिव हरनारायण माली एवं अन्य अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी स्वागत अभिनंदन किया एवं सफल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया पौधारोपण महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने निगम परिसर में स्थापित भील राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद निगम परिसर में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर विधायक लादूलाल पीतलिया, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, महापौर प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिलिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan