business
बागरा में कल 4 घंटे लाइट नहीं आएगी:मेंटेनेंस के चलते लिया शटडाउन; देखें अपना इलाका
जालोर में 132 केवी जीएसएस बागरा पर मरम्मत और रखरखाव के चलते शनिवार, 22 अगस्त को बागरा में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता शंभूसिंह राव ने बताया कि सुबह 7 से 11 बजे तक जीएसएस से जुड़े सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बागरा, सांथू, भागली, बाकरारोड, सियाणा, आकोली, चूरा सहित बागरा उपखंड से जुड़े सभी गांवों में बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar