top
बच्चों से जुड़े कथित मामलों पर भड़की युवा कांग्रेस, डाइट मैदान में प्रदर्शन कर अमित शाह के इस्तीफे की उठाई मांग
कौशाम्बी । बच्चों पर कथित रूप से पायलट गन चलाए जाने और जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कौशाम्बी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डाइट मैदान पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। डाइट मैदान में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। उन्होंने “अमित शाह इस्तीफा दो” और “अमित शाह शर्म करो, बच्चों से माफी मांगो” जैसे नारे लगाए। ...
Read full article on Tarun Mitra