politics
बालाघाट में भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन:10 साल सेवा दे रहे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, वेतन बढ़ाने भी कहा
बालाघाट में भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र और राज्य सरकार पर श्रमिकों की अनदेखी और शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। संघ ने सोमवार को प्रशासन को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 57 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 10 साल सेवा दे चुके दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पक्का करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को पूरा वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने, रसोईयों का मानदेय ₹10,000 करने, पटवारियों का वेतनमान बढ़ाने, पंचायत सचिवों को समयमान वेतन देने और अतिथि शिक्षकों को शिक्षक भर्ती में छूट देने जैसी अहम मांगें उठाई गईं। धरने के बाद निकाली गई विशाल रैली बस स्टैंड पर धरने के बाद एक बड़ी रैली निकाली गई। इसमें आउटसोर्स, संविदा, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, राजस्व और नगरीय प्रशासन समेत दर्जनों विभागों के सैकड़ों मजदूर और कर्मचारी शामिल हुए। मांगें न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी संघ के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि सरकारें पक्की नौकरी देने के बजाय आउटसोर्स और संविदा पर भर्ती कर मजदूरों का आर्थिक शोषण कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया, तो भारतीय मजदूर संघ उग्र आंदोलन करेगा।
Read full article on Bhaskar