top
अयोध्या में समरसेबल चलाते समय करंट लगने से मौत:58 वर्षीय व्यक्ति की जान गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के देवगिरि पूरे राजकुमार गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। 58 वर्षीय नकछेद पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद समरसेबल का स्टार्टर चालू कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नकछेद शुक्रवार दोपहर अपने घर पर समरसेबल चलाने के लिए स्टार्टर चालू कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्टार्टर में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में वह आ गए। परिजन उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र देवेंद्र कुमार ने इनायतनगर थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने फौती सूचना दर्ज की और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला समरसेबल के स्टार्टर में करंट उतरने से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar