politics
"अयोध्या में गरीबों को उजाड़ रही सरकार", Akhilesh Yadav का BJP पर तीखा प्रहार !
"अयोध्या में गरीबों को उजाड़ रही सरकार", Akhilesh Yadav का BJP पर तीखा प्रहार ! उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में विकास एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर चलाई जा रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधा है।... pic.twitter.com/xWjTGMam3R — Bansal News Official (@BansalNews_) September 23, 2026 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में विकास एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर चलाई जा रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। लखनऊ में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार अयोध्या में गरीबों के घर, दुकान और रोजगार को उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है और वह नियम, कानून व संविधान को मनमाने ढंग से बुलडोज कर रही है। सपा प्रमुख ने मांग की कि सरकार सभी विस्थापित और पीड़ित परिवारों को उनके नुकसान की तुरंत भरपाई करे। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि यह सरकार पीड़ितों की मदद नहीं करती है, तो भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी प्रभावित परिवारों के नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाएगा।
Read full article on Bansal News