top
अयोध्या में 4500 करोड़ का लोन:800 लाभार्थी मिली मदद, लाभार्थियों को बांटे चेक
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बुधवार को मंडल स्तरीय वृहद ऋण वितरण शिविर लगाया गया। 23 जुलाई से 24 सितंबर तक चले विशेष अभियान में अयोध्या मंडल में करीब 4500 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत या वितरित किए गए। शिविर में मंडल के सभी जिलों से करीब 800 ग्राहक, बीसी सखियां और अन्य प्रतिभागी पहुंचे। कृषि से कारोबार तक के लिए मिला ऋण अभियान में कृषि, एमएसएमई, रिटेल, हाउसिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र को वित्तीय सहायता दी गई। स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी ऋण उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री युवा योजना, पीएमईजीपी, पीएम सूर्य घर और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी भी अभियान से जुड़े। कार्यक्रम में अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक बांटे। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या जनपद में करीब 12,500 करोड़ रुपए के ऋण वितरण की जानकारी भी दी गई। बैंक अधिकारियों और महिलाओं का सम्मान शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऋण वितरण अभियान का उद्देश्य लोगों को वित्तीय सहायता देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने लाभार्थियों से सरकारी और बैंकिंग योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपलब्ध वित्तीय सहायता का उपयोग रोजगार, स्वरोजगार और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया जाए, ताकि परिवार की आय बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी तैयार हों।
Read full article on Bhaskar