politics
अशोकनगर में 2 सितंबर को सवर्ण आंदोलन:आरक्षण और UGC नियमों के रोलबैक की मांग, कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी
अशोकनगर में 2 सितंबर को सवर्ण समाज द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आर्थिक आधार पर आरक्षण और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न सवर्ण समाज संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह आंदोलन दिल्ली में चल रहे सवर्ण आंदोलन को भी समर्थन देगा। इस आंदोलन में करणी सेना, सवर्ण आर्मी सहित कई सवर्ण समाज संगठन एकजुट हुए हैं, बुधवार को रघुवंशी धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि शहर में एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसका समापन कलेक्ट्रेट के घेराव के साथ होगा। आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के सभी सवर्ण जनप्रतिनिधियों और नेताओं को पीले चावल देकर इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो नेता समाज के इस मुद्दे पर उनका साथ नहीं देंगे, उनके लिए प्रतीकात्मक रूप से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा की गरीब के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। सभी समाजों में गरीब वर्ग के लोग होते हैं।
Read full article on Bhaskar