Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

असीरगढ़ गरबा विवाद पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:बोले- AIMIM ने गरबा को 'नंगा नाच' कहा, कार्रवाई हो; ASP को दिया ज्ञापन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 2 views
असीरगढ़ गरबा विवाद पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:बोले- AIMIM ने गरबा को 'नंगा नाच' कहा, कार्रवाई हो; ASP को दिया ज्ञापन
बुरहानपुर के असीरगढ़ किले में नाग पंचमी पर हुए गरबा नृत्य को लेकर विवाद गहरा गया है। पहले AIMIM ने मस्जिद परिसर के पास नृत्य पर आपत्ति जताई थी। अब हिंदू संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, नाग पंचमी पर आदिवासी समाज के लोगों ने असीरगढ़ किले परिसर में गरबा नृत्य किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसको लेकर AIMIM के इमरान हुसैन सहित कई लोगों ने एसपी आशुतोष बागरी को एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया था कि असीरगढ़ स्थित जामा मस्जिद के सामने नृत्य किया गया। लोग जूते-चप्पल पहनकर मस्जिद परिसर में पहुंचे, जो गलत है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया था। AIMIM के नेताओं पर कार्रवाई की मांग इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एएसपी प्रदीप शैंडे को एक ज्ञापन सौंपा। हिंदू संगठनों ने शिकायत में कहा कि AIMIM ने गरबा नृत्य को 'नंगा नाच' कहा था यह गलत है। उन्होंने इस टिप्पणी की जांच कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों से ज्ञापन मिले हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan