crime
अरवाना मॉल की दुकान में बिजली कनेक्शन पर गर्माया माहौल:मॉल प्रबंधन ने निजी प्रॉपर्टी बताकर कनेक्शन रोका; बिजली विभाग ने रोड किनारे लगाया मीटर
उदयपुर के हाथीपोल चौराहा स्थित अरवाना मॉल में एक महिला दुकानदार के यहां बिजली विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन लगाने को लेकर माहौल गर्मा गया। मॉल प्रबंधन ने मॉल को निजी प्रॉपटी बताते हुए मॉल परिसर में बिजली मीटर लगाने का विरोध किया। इस पर महिला दुकानदार मदीना अली से उसकी जोरदार बहस हो गई। हंगामा बढ़ा तो हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। मॉल मालिक का कहना था कि मॉल उनकी निजी प्रॉपर्टी है, इसलिए वे परिसर में किसी तरह की तोड़-फोड़ नहीं करने देंगे। ऐसे में बिजली विभाग ने मॉल के सामने रोड किनारे ही एक खंभे पर मीटर लगा दिया लेकिन फर्स्ट फ्लोर स्थित दुकान पर कनेक्शन चालू नहीं किया जा सका। दुकानदार मदीना अली का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद मुझे बिजली कनेक्शन नहीं लेने दिया गया। कोर्ट के आदेश पर हमने मीटर लगा दिया: एईएन मामले में एईएन जिनेश जैन का कहना है कि कोर्ट ने हमें मीटर लगाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। मॉल मालिक ने मॉल में मीटर लगाने की अनुमति नहीं दी। इसलिए हमने मॉल के बाहर खंभे पर मीटर लगा दिया है। जहां से महिला दुकानदार अपनी दुकान तक वायर जोड़कर कनेक्शन ले सकती हैं। अतिरिक्त डीजी चार्ज वसूला, इसलिए स्वतंत्र कनेक्शन लगवाया: दुकानदार दुकानदार मदीना अली ने बताया कि मॉल में फर्स्ट फ्लोर पर मैंने 101 नंबर की शॉप युसुफ मोटागामवाला से किराए पर ली हुई है। कई महिनों से मॉल प्रबंधन को प्री-पेड बिजली कनेक्शन का भुगतान कर रही हूं, जिसमें मुझसे अतिरिक्त डीजी चार्जेज वसूला जा रहा था। इस पर आपत्ति की तो मॉल प्रबंधन ने 8 माह पहले प्री-पेड कनेक्शन बंद कर दिया। इसके बाद मैंने स्वतंत्र बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो पहले विभाग ने कनेक्शन देने से मना किया। इसके बाद मुझे मजबूरन उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में जाना पड़ा। जहां से 13 अगस्त 2026 को मेरे पक्ष में निर्णय देते हुए बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद मॉल प्रबंधन ने ट्रांसफार्मर का ताला नहीं खोला।
Read full article on Bhaskar