Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अम्बेडकरनगर में छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप:वीडियो वायरल होने पर परिजनों को पता चला, 5 युवकों पर केस दर्ज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
अम्बेडकरनगर में छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप:वीडियो वायरल होने पर परिजनों को पता चला, 5 युवकों पर केस दर्ज
अम्बेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। मोहल्ले के पांच युवकों पर डराने-धमकाने और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के पिता ने समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा कक्षा आठ का छात्र है। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम और डरा-सहमा रहने लगा था, लेकिन पूछने पर घटना के बारे में कुछ नहीं बता रहा था। पिता के अनुसार, 9 अगस्त को उन्होंने एक वायरल वीडियो देखा, जिसमें उनका बेटा दिखाई दे रहा था। वीडियो देखने के बाद उन्होंने बेटे को विश्वास में लेकर पूछताछ की। बेटे ने आरोप लगाया कि अरशद, तफसीर, जाने आलम, सादान और अबू हमजा ने उसे डराया-धमकाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज करने की मांग पीड़ित के पिता का आरोप है कि उन्होंने 12 अगस्त को टांडा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। समाधान दिवस में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पीड़ित बालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan