politics
Ambala News : 144 साल से कैसे एक ही जगह खड़े हैं जय-विजय? अंबाला के इस मंदिर में इनके बिना शिव पूजा अधूरी
Jamna Das Jawahar Lal Mandir Ambala : 144 साल पुराना अंबाला का ये मंदिर अनूठा है. 1882 में स्थापित यह मंदिर आज भी अपने पुराने स्वरूप, प्राचीन शिवलिंग, राम दरबार और द्वार पर पहरा देते जय-विजय की वजह से आस्था का केंद्र बना हुआ है. सावन और महाशिवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है. हरियाणा के अलावा पंजाब और हिमाचल से भी लोग जलाभिषेक करने आते हैं. लोकल 18 से पुजारी दिनेश कुमार शर्मा बताते हैं कि मंदिर की स्थापना पानीपत के बडसल से आए मोनू मल ने कराई थी. तभी जय-विजय को द्वारपाल के रूप में स्थापित किया गया. दीवारें 22 इंच मोटी हैं. मंदिर का पुराना लेंटर बिना सरिया के होने के बावजूद आज भी अपनी जगह मजबूती से कायम है.
Read full article on News 18 Hindi