crime
अमेठी पुलिस ने 107 किलो गांजा नष्ट:कीमत 53 लाख 95 हजार रुपये; सीओ की मौजूदगी में सुलतानपुर में हुई कार्रवाई
अमेठी पुलिस ने नशे के खिलाफ एक्शन लेते हुए 107.9 किलोग्राम गांजा नष्ट किया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में की गई। नष्ट किए गए गांजे की कीमत करीब 53 लाख 95 हजार रुपये है। यह गांजा कोर्ट के आदेश पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में जब्त किया गया था। इसे सुलतानपुर के एक इन्सीनरेटर में नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने सोमवार शाम 6 बजे गांजे को नष्ट कराया। अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर सीओ पुलिस लाइन श्वेताभ भाष्कर की मौजूदगी में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने यह गांजा नष्ट किया। कोर्ट से मिले आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। अमेठी पुलिस ने मुकदमों से संबंधित कुल 107.9 किलोग्राम गांजा नष्ट किया। इसकी कीमत लगभग 53 लाख 95 हजार रुपये है। इस मादक पदार्थ को सुलतानपुर में स्थित मेसर्स रॉयल पाल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज के इन्सीनरेटर के जरिए नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अलग-अलग थानों में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में जब्त माल को कोर्ट के आदेश पर समय-समय पर नष्ट किया जाता है। ऐसी कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलती है और जब्त मादक पदार्थों के गलत इस्तेमाल की आशंका खत्म होती है।
Read full article on Bhaskar