business
AKTU के स्टार्टअप को जापान में कारोबार बढ़ाने का मौका:टेक स्टार्टअप जापान इंडिया बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट में होंगे शामिल, MOU की तैयारी
डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के शिक्षक, स्टार्टअप और छात्र 21 अगस्त को जापान इंडिया बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में जापान के अधिकारी, स्टार्टअप, एकेडमीशियन, उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। इवेंट में AKTU के इनोवेशन हब के पांच डीप टेक स्टार्टअप भी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान स्टार्टअप जापानी दल के समक्ष अपने प्रोडक्ट की जानकारी देंगे। ताकि उनका जापान के साथ सहयोग बढ़ सके। इसका फायदा स्टार्टअप को आगे बढ़ने में मिलेगा। उन्हें न केवल जापानी इंवेस्टमेंट प्राप्त हो सकेगा बल्कि तकनीकी सहयोग के अलावा बाजार भी मिलने की संभावना होगी। MOU करने की दिशा में होंगे प्रयास कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के शिक्षक और छात्र भी शामिल होंगे। ताकि जापानी दल से शिक्षा के क्षेत्र में जापान के बारे में जान सकें। साथ ही उनके साथ एमओयू किया जा सके। इस दौरान इनोवेशन हब के सीईओ डॉ.महीप सिंह का जापानी दल के साथ व्याख्यान भी होगा। जिमसें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी और नवाचार पर अपनी बात रखेंगे।
Read full article on Bhaskar