Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अजय राय लडै़या है, आपकी तरह रोने वाला नहीं:कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'सीएम के संरक्षण में राजू दास ने निषाद समाज को दी गालियां

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 4 views
अजय राय लडै़या है, आपकी तरह रोने वाला नहीं:कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'सीएम के संरक्षण में राजू दास ने निषाद समाज को दी गालियां
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अजय राय ने कहा कि महंत राजू दास ने सरकारी चैनल पर ऑन कैमरा मां-बहन की गाली दी और पूरे निषाद समाज की बेइज्जती की, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में निषाद समाज के कुंवर निषाद का सरेआम अपमान कराया गया है। अजय राय लडै़या है, आपकी तरह रोने वाला नहीं अजय राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ का 2007 में संसद के भीतर रोने वाला वीडियो मीडिया को दिखाते हुए तंज कसा कि "योगी जी रो रहे हैं, 'आई विल ऑल रिस्पेक्ट यू प्लीज' कहते हुए रो रहे हैं। ये यही योगीजी हैं। लेकिन अजय राय आज तक कभी नहीं रोया। चाहे विधानसभा के अंदर हो या सड़क पर, कोई माई का लाल नहीं कह सकता। मुझे एनएसए में बंद कराया, गैंगस्टर लगवाया, तन्हाई में रखा, लेकिन अजय राय के चेहरे पर शिकन नहीं आई क्योंकि हम लड़ैया हैं, लड़ने वाले लोग हैं।" उन्होंने कहा कि 2027 में निषाद समाज और प्रदेश की जनता भाजपा को उसकी औकात बता देगी और दूध का दूध व पानी का पानी कर देगी। 'मठ में बैठने वाले योगी जी अब सत्ता के भोगी बन चुके हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब योगी जी 'योगी' नहीं रह गए हैं, वे अब 'सत्ता के भोगी' हो चुके हैं। वे मठ में बैठने वाले योगी नहीं रहे। अब सत्ता के लिए सुबह से शाम तक सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। अब चुनाव आ गया है तो बड़ी-बड़ी घोषणाएं करेंगे। अजय राय ने कहा कि किसी के खान-पान और रहन-सहन पर रोक लगाने का अधिकार आपको किसने दे दिया है। राम निहाल निषाद बोले, 'हमारे पूजा, पर्व-त्योहार में मछली शामिल कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को जब बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने संविधान सौंपा था, तो उसमें कहीं नहीं लिखा है कि सावन-भादों में कब मछली नहीं खानी है। भाजपा के लोगों को निषाद समाज की संस्कृति का पता ही नहीं है। निषाद समाज में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो सबसे पहले उसे मछली का दर्शन कराया जाता है। हमारे हर पर्व-त्योहार और पूजा-पाठ पर मछली का ही कार्यक्रम होता है। निषाद समाज अंग्रेजों से लड़ने वाली कौम रही है। 'गैरत बची है तो संजय निषाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें' राम निहाल निषाद ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भाजपा के चमचे बन चुके हैं और बर्बाद हो चुके हैं। अब निषाद समाज उन्हें माला नहीं पहनाएगा। संजय निषाद के आरक्षण के लिए पत्र लिखने के बयान पर अजय राय ने कहा कि 5 साल मलाई काटने के बाद अब चुनाव में 5 महीने बचे हैं तो उन्हें समाज की याद आ रही है। अजय राय ने चुनौती दी कि अगर निषाद समाज को सम्मान या आरक्षण नहीं मिल रहा है तो संजय निषाद तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें और अपने बेटे का भी इस्तीफा दिलाएं। संजय निषाद के 'हक छीनने' वाले बयान पर राय ने कहा कि अगर थोड़ी सी गैरत बची है और अपने समाज से प्यार है, तो सरकार से बाहर निकलकर दिखाएं। प्रेसवार्ता में अजय राय के साथ मीडिया विभाग के चेयरमैन सीपी राय, कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर निषाद भी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan