Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अजमेर में 3 क्विंटल से ज्यादा डोडा-पोस्त पकड़ा:सब्जी की खाली कैरेटों के नीचे छिपा रखा था मादक पदार्थ; 4 गिरफ्तार, दो गाड़ियां जब्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 4 views
अजमेर में 3 क्विंटल से ज्यादा डोडा-पोस्त पकड़ा:सब्जी की खाली कैरेटों के नीचे छिपा रखा था मादक पदार्थ; 4 गिरफ्तार, दो गाड़ियां जब्त
अजमेर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को दो कार्रवाई करते हुए 3 क्विंटल 19 किलो 830 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो गाड़ियां जब्त की हैं। बरामद डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया- पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिला स्पेशल टीम ने नसीराबाद सदर और भिनाय थाना पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर डोडा-पोस्त की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पहले मामले में आरोपियों ने सब्जी की खाली कैरेटों के नीचे डोडा-पोस्त छिपा रखा था। सब्जी की खाली कैरेट की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी जिला स्पेशल टीम अजमेर और नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 86 किलो 30 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी RJ-06-GD-2028 भी जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार- डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर नसीराबाद की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहन को सागर होटल के पास रुकवाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पीछे की सीट पर काले रंग के डोडा-पोस्त से भरे कट्टे मिले। आरोपियों ने सब्जी की खाली कैरेटों के नीचे डोडा-पोस्त छिपा रखा था। बरामद माल का कुल वजन 1 क्विंटल 86 किलो 30 ग्राम निकला। पुलिस ने मामले में हरिलाल जाट (23) पुत्र मांगीलाल जाट और रामस्वरूप जाट (23) पुत्र भंवरलाल जाट निवासी बलिया जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ नसीराबाद सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बरामद डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पिकअप में 1 क्विंटल 33 किलो 800 ग्राम डोडा-पोस्त मिला दूसरी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम अजमेर और भिनाय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से 1 क्विंटल 33 किलो 800 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने ईको गाड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक- डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को सूचना मिली थी कि नागोला गांव का नारायण गुर्जर मादक पदार्थ की बिक्री करता है। डोडा-पोस्त से भरी गाड़ी लेकर भीलवाड़ा की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सापनी खेड़ा रोड पर नाकाबंदी की। रात करीब 1 बजे संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई। गाड़ी के पीछे की सीट पर काले रंग के डोडा-पोस्त से भरे कट्टे मिले। पुलिस ने मौके से नारायण गुर्जर (35) पुत्र स्व. छोटू निवासी नागोला और रतन भील (30) पुत्र गामा भील निवासी भीलों का खेड़ा नागोला को गिरफ्तार किया। मामले में भिनाय थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan