top
ADA में कल होगा का मंडल स्तरीय संवाद प्रोग्राम:बिल्डर से संबंधित समस्याओं की कर सकेंगे शिकायत, सुझाव भी दे सकेंगे
घर खरीदने वालों की समस्याओं और रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) 27 अगस्त को आगरा मंडल में मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह संवाद कार्यक्रम आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय स्थित ई-ब्लॉक के नवीन सभागार कक्ष में होगा। इस दौरान घर या प्रोपर्टी खरीदारों, रियल एस्टेट प्रोमोटर्स और अन्य हितधारकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सुने जाएंगे। कार्यक्रम 27 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे प्रस्तावित है। इसमें प्रोपर्टी खरीदारों को रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने और रेरा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर रेरा की ओर से आयोजित किए जा रहे मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता बढ़ाना नहीं, बल्कि घर खरीदारों की वास्तविक समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में संवाद स्थापित करना भी है। इससे खरीदारों को रियल एस्टेट परियोजनाओं, प्रमोटर्स और रेरा के प्रावधानों से जुड़े सवालों के जवाब भी मिल सकेंगे। इससे पहले गोरखपुर, मेरठ और वाराणसी मंडलों में ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में प्रोपर्टी खरीदारों और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हितधारकों से सीधे बातचीत कर उनकी जिज्ञासाओं, शिकायतों और सुझावों को समझने का प्रयास किया गया। प्रोपर्टी खरीदारों को जोड़ने की तैयारी आगरा मंडल के कार्यक्रम में अधिक से अधिक गृह खरीदारों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति का अनुरोध किया गया है। रेरा की ओर से आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने को कहा गया है। क्या होगा फायदा संवाद कार्यक्रम के जरिए गृह खरीदार अपनी परियोजनाओं से जुड़ी समस्याएं सीधे रेरा के समक्ष रख सकेंगे। साथ ही रेरा के नियमों और प्रावधानों की जानकारी मिलने से खरीदारों में जागरूकता बढ़ेगी और रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने की कोशिश होगी।
Read full article on Bhaskar