Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने किया सुसाइड:लोग बोले- 3 दिन से झगड़े हो रहे थे, बेटी स्कूल से लौटी तो गेट की कुंदी अंदर से बंद थी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने किया सुसाइड:लोग बोले- 3 दिन से झगड़े हो रहे थे, बेटी स्कूल से लौटी तो गेट की कुंदी अंदर से बंद थी
टोंक के मालपुरा शहर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर दंपती ने सुसाइड कर लिया। दोपहर में करीब पौने एक बजे स्कूल से घर लौटी 13 साल की बेटी ने कमरे का गेट खटखटाया तो वह बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ को सूचना दी। ताऊ ने कमरे की दीवार में लगी सीमेंट की जाली से अंदर झांका तो लक्ष्मीनारायण(32) पुत्र हीरालाल माली पंखे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी मधु(30) नीचे पड़ी थी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने लात मारकर गेट तोड़ा। हालांकि तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटना पुरानी तहसील इलाके के पाटौदी मोहल्ले की है। सूचना पर डीएसपी आशीष प्रजापत और थाना प्रभारी चेनाराम जाट पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को मालपुरा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। तीन दिन से हो रहा था पति-पत्नी में विवाद डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, संभवत: इसी कारण पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच कई घरेलू विवाद हो रहा था और उनके झगड़ने की आवाज भी आसपास के लोगों ने सुनी थी। हालांकि फिलहाल पूछताछ जारी है और कारणों की पता लगाया जा रहा है। डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि जांच में सामने आया कि लक्ष्मीनारायण बर्तन की दुकान पर काम करता था, लेकिन शनिवार को वह काम पर नहीं गया था। परिवार के 3 सदस्य एक कमरे में मकान में ही रहते थे। ये खबर भी पढ़िए... उधार दिए 30-लाख नहीं मिले तो युवक ने खुदकुशी की:सुसाइड नोट में तीन परिचितों का नाम लिखा, कहा- इन्होंने बर्बाद कर दिया जयपुर में ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने खुदकुशी कर ली। उसने 30 लाख रुपए परिचितों को उधार दे रखे थे। पैसे नहीं लौटने के कारण वह परेशान था। सुसाइड नोट में भी युवक ने तीन परिचितों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पूरी खबर पढ़िए
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan