crime
आजमगढ़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का खुलासा:चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, चोरी के बड़ी मात्रा में सामान बरामद
आजमगढ़ जिले में पवई थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले चार अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस, एक टैम्पो और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले का खुलासा करते हुए जिले के एसपी ग्रामीण चिराग ने 12 सितंबर को पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी उमाशंकर के घर में चोरी हुई थी। परिवार के सदस्य अंत्येष्टि में गए थे, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का ताला तोड़कर बक्से से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए थे। मामले में पवई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों को तलाश रही थी तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। जहां से आरोपियों की हरे रंग के टैम्पो और दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। चार घटनाओं का हुआ खुलासा पूछताछ और बरामद माल के आधार पर पुलिस ने आजमगढ़ के चार थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। इनमें— कोतवाली थाना: 24 जुलाई को आराजीबाग ब्रह्मस्थान में मकान का ताला तोड़कर चोरी। रौनापार थाना: 4 अगस्त को सुदनीपुर गांव में चोरी। अहरौला थाना: 26 अगस्त को पकड़ी गांव में घर से जेवर और नकदी चोरी। पवई थाना: 12 सितंबर को नाटी गांव में बक्से का ताला तोड़कर जेवर और करीब 10 हजार रुपये चोरी। आरोपी पहले ऐसे घरों की रेकी करते थे, जिनके मालिक या परिजन बाहर गए हों अथवा मकान बंद हो। मौका मिलने पर ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी का माल बेचने के लिए उसे दूसरे जिले में ले जाने की तैयारी थी। गिरफ्तारी के समय भी आरोपी कथित रूप से रेकी के उद्देश्य से घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अब्दुल्ला (27) निवासी सठियांव, मुबारकपुर, अम्बेश कुमार निवासी कुकुड़ीपुर सठियांव, आकाश कुमार निवासी गजाड़ा सठियांव और विकास सोनी निवासी सरायमीर के रूप में हुई है।
Read full article on Bhaskar