Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

आजमगढ़ के संपूर्ण समाधान दिवस में आई 103 शिकायतें:19 मामलों का मौके पर हुआ समाधान, नारी शक्ति कैंटीन का शुभारंभ

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 3 views
आजमगढ़ के संपूर्ण समाधान दिवस में आई 103 शिकायतें:19 मामलों का मौके पर हुआ समाधान, नारी शक्ति कैंटीन का शुभारंभ
आजमगढ़ के डीएम रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जनपद की अन्य तहसीलों में भी नामित अधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। सोमवार को जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित हैं। इसलिए राजस्व अधिकारी व पुलिस के अधिकारी विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच करें तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग प्रमाण-पत्र, भूमि संबंधी विवाद, राशन कार्ड, नहर में पानी की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में मौके पर जांच एवं संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण कराया जाए, ताकि फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों और विभागों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कुछ मामलों के निस्तारण के लिए निर्धारित समय-सीमा भी तय की गई। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि शिकायतों का सही और प्रभावी निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो शिकायतकर्ता को बार-बार अधिकारियों के पास आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगा। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे भूमि विवादों एवं अन्य संवेदनशील मामलों का समय रहते समाधान हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेड़बंदी तोड़ने, जबरन कब्जा करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध ऐसी प्रभावी कार्रवाई की जाए कि वह दूसरों के लिए भी नजीर बने। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारी प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करेंगे तो शिकायतों की संख्या स्वतः कम हो जाएगी तथा आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 84 शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। नारी शक्ति प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने महिला स्वयं सहायता समूह के लिए नवनिर्मित नारी शक्ति प्रेरणा कैंटीन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिले के डीएम ने कहा कि कैंटीन के संचालन में समूह की महिलाओं को अपनी मेहनत कुशल के माध्यम से आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan