politics
आज का मुद्दा: वंदे मातरम् पर महासंग्राम.. 'गढ़' में सियासी कोहराम..
वंदे मातरम्..वो गीत, जिसने आजादी के आंदोलन को आवाज दी..लेकिन अब यही गीत सियासत के केंद्र में है..दिल्ली के इंदिरा भवन में 15 अगस्त के कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़े टकराव का कारण बन गया है..भूपेश बघेल ने बीजेपी की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर सवाल उठाए..तो बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के इतिहास पर ही बहस की चुनौती दे दी..सवाल ये है कि वंदे मातरम् पर छिड़ी बहस राष्ट्रभक्ति की है या राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की..इसी पर करेंगे चर्चा..पहले देखिए ये रिपोर्ट..
Read full article on Bansal News