crime
आगरा में युवक ने फंदे से लटककर दी जान:रात दो बजे उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी, लोग बोले-शराब बहुत पीता था
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में गुरूवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। तनाव के चलते वह ज्यादा शराब पीने लगा था। परिजनों के अनुसार उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और घर में भी कोई लड़ाई नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, राजनगर निवासी करीब 27 वर्षीय प्रशांत ने देर रात करीब दो बजे आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग तत्काल उसे गंभीर हालत में लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar